विनोद कांबली बनना चाहते हैं पाक क्रिकेट टीम के कोच!
(India)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बड़े बदलाव हो रहे हैं। कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपना इस्तीफा सौंपा तो सरफराज अहमद को नया टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया। कोच वकार यूनिस भी अपना पद छोड़ रहे हैं ऐसे में टीम फिलहाल बिना कोच की है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को नए कोच की जरूरत है और बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट समेत सोशल मीडिया पर इसका विज्ञापन भी दिया है। कोच की वेकेंसी के लिए एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भी अर्जी डाल दी है। विनोद कांबली ने ट्विटर के जरिए ही कोच पद के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। इस पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि कैसे वो एक श्खतरनाकश् देश में आकर रहेंगे? कांबली ने इसका भी जवाब दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।