भाजपा ने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदले
(India)

भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 प्रदेशों के नेतृत्व में परिवर्तन कर दिया। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए केशव प्रसाद मौर्य को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पांच प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। इसके अलावा कर्नाटक के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस युदियुरप्पा को नियुक्त किया गया है। जबकि पंजाब से केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, तेलंगाना से डॉ के लक्ष्मण और अरुणाचल प्रदेश में पूर्व सांसद तापिर गाव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यूपी विधानसभा के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पिछड़ा कार्ड खेलते हुए सांसद केशव प्रसाद मौर्या को नया प्रसाद अध्यक्ष नियुक्त किया है। 47 साल के मौर्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक के 14 साल तक पूर्णकालिक प्रचारक रहे थे। उन्होंने बचपन में चाय बेचने के साथ अखबार भी बेचने का काम किया था मौर्या के अध्यक्ष बनाने के फैसले में प्रदेश के सामाजिक समीकरण अहम रहे। भाजपा राज्य में गैर यादव पिछड़ा नेता को सामने लाना चाहती थी, जिसमें युवा नेता मौर्या के नाम पर मुहर लगी। फूलपुर से सांसद मौर्या 2012 में सिराथू विधानसभा से भाजपा विधायक चुने गए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।