ऑड ईवन फार्मूले को मई में लागू करे सरकार-भाजपा
(India)

दिल्ली में 15 अप्रैल से ऑड ईवन फार्मूला लागू करने की तैयारियां चल रही है। दिल्ली सरकार को चाहिए कि यह व्यवस्था मई से लागू की जाए। इससे इस दौरान स्कूली बच्चों व अभिभावकों को होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑड ईवन व्यवस्था को सफल बनाने के लिए दिल्ली सरकार के पास ठोस नीति नहीं है और इस वजह से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ सकती है। 25 प्रतिशत बच्चे निजी गाडियों से आते हैं। मई से दिल्ली में शिक्षण संस्थान बंद हो जाएंगे और आसानी से यह पहल की लागू की जा सकती है।



Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।