महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने शिवसेना को भाजपा नीत सरकार से अलग होने की चेतावनी देते हुए दावा किया कि सरकार में उद्धव ठाकरे की पार्टी को उचित श्रेय नहीं मिल रहा। राज ने गुड़ी पड़वा के मौके पर शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की रैली में कहा, किस प्रधानमंत्री ने इतनी विदेश यात्राएं कीं अच्छे दिन कहां हैं। उन्होंने कहा, आपने काला धन वापस लाने का वादा किया था। वह कहां है माल्या यहां से करोड़ों रुपये ले गये और देश से भाग गये। राज ने कहा, पहले मैंने कहा था कि मोदी ही आखिरी उम्मीद बचे हैं लेकिन अब जब यह देख लिया कि उन्होंने विश्वासघात किया है तो मैं उनके खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी बदल गये हैं। उन्होंने 100 दिन में चमत्कार का वादा किया था। वे कहां हैं। राज ने कहा, आप राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों पर अब संघ की मदद ले रहे हो। क्या संघ राष्ट्रवाद पर प्रमाणपत्र बांटेगा। ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए मनसे अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भाजपा से पैसा मिलता है। गर्दन पर चाकू रखने पर भी भारत माता की जय नहीं कहने के असदुददीन ओवैसी के बयान पर राज ने कहा, महाराष्ट्र आओ, मैं तुम्हारी गर्दन पर चाकू रखूंगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।