आरसीए ने आईपीएल मैचों के लिए दी सहमति
(India)


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने राज्य सरकार को जयपुर में आईपीएल के लिए प्रस्तावित मैचों के लिए अपनी सहमति दे दी है। राजस्थान के खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरसीए के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि इसके तहत राजस्थान क्रिकेट संघ आवश्यकता होने पर मैदान के रखरखाव के लिये कर्मचारियों को उपलब्ध करायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैच स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा ही आयोजित होंगे और आरसीए की इन मैचों में कोई भूमिका नहीं होगी। खींवसर ने बताया कि मैच के लिए आयोजन समिति का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा तथा मैदान के रखरखाव और पिच आदि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। खेल मंत्री के साथ यहां हुई बैठक में राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव समरेन्द्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने जयपुर में आइपीएल 9 के तीन मैच कराने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को सौंपी है और सरकार इस संबंध में पूरी गंभीरता के साथ सभी पक्षों को साथ लेकर मैच के लिये सभी आवश्यक कयावद पूरी करने में जुट गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।