राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के फेसबुक अकाउंट को हैक करने वाले दिव्यांशु कुमार को पुलिस ने वैशाली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक इंजीनियरिंग का छात्र है और उसके पिता सऊदी अरब में रहते हैं। ईओयू की साइबर अनुसंधान से जुड़ी टीम 15 दिनों की मेहनत के बाद उसे पकड़ने में कामयाब हुई। आपत्तिजनक सांप्रदायिक पोस्ट डाले थे रू ईओयू के मुताबिक दिव्यांशु कुमार उर्फ गोलू ने 8 और 11 मार्च को दो दफे लालू प्रसाद के फेसबुक पेज को हैक किया। हैक करने के बाद उसने फेसबुक प्रोफाइल पर आपत्तिजनक सांप्रदायिक पोस्ट और तस्वीरें डाल दीं। इस मामले की प्रथामिकी लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर से 13 मार्च को सचिवालय थाना में दर्ज कराई गई थी। यूं पहुंची साइबर टीम रू सचिवालय थाना में मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ईओयू ने 5 अप्रैल को मामले की जांच अपने जिम्मे ले ली। एएसपी निलेश कुमार और इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह की टीम को जांच में लगाया गया। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए मोबाइल नम्बर 7079858737 का इस्तेमाल किया गया था। जांच में पता चला कि सिम विजय कुमार सिंह के नाम पर है जो सऊदी अरब में रहता है। काफी मेहनत के बाद टीम को पता चला कि उक्त मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल दिव्यांशु द्वारा किया जा रहा है। आखिरकार ईओयू ने मंगलवार को उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आया दिव्यांशु वैशाली जिले के सराय थाना के महमदाबाद अलावलपुर का रहनेवाला है। वह पटना साहिब इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। अधिकारियों के मुताबिक उसे फेसबुक, ट्विटर समेत सोशल मीडिया की अच्छी जानकारी है और इसी का फायदा उठाकर उसने लालू प्रसाद के फेसबुक फेज को दो बार हैक किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।