जयपुर में आईपीएल मैचों पर संशय गहराया
(India) जयपुर में आईपीएल मैचों पर फिर संशय गहरा गया है। राज्य सरकार से समझौते के पांच दिन बाद भी बीसीसीआई ने अब तक न तो मैच आयोजन कमेटी के लिए अपने दो नाम भेजे हैं, ना ही स्टेडियम की तैयारियों के लिए शुरुआती फंड भेजा है। खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी कह चुके हैं कि मैचों के लिए बहुत कम समय बचा है, जबकि काम बहुत बाकी है। सरकार के लिए मैच आयोजन अब प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है, क्योंकि वह आरसीए अध्यक्ष ललित मोदी तक से समझौता कर चुकी है। शनिवार को खेल परिषद ने बीसीसीआई को ईमेल भेजकर तुरंत स्टेडियम एग्रीमेंट साइन करने को कहा। साथ ही मैच आयोजन के लिए फंड भेजने और मैच कमेटी के लिए नाम भेजने को कहा। बीसीसीआई ने जवाबी ई-मेल तो भेजा, लेकिन उसमें सिर्फ स्टेडियम एग्रीमेंट का ड्राफ्ट है। 30 पन्नों के इस ड्राफ्ट का लीगल एक्सपर्ट्स से पढ़वाने में ही दो दिन लग जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।