महाराष्ट्र में फिर एक बार धार्मिक जगहों पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ जंग शुरू होने जा रही है। महिलाओं को इबादत का समान हक दिलाने के लिए भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई आज मुंबई की हाजी अली दरगाह का रुख करेंगी। लेकिन इस बार तृप्ति देसाई की राह पहले से ज्यादा मुश्किल होने वाली है। क्योंकि शिवसेना के बाद अब एमआईएम ने भी तृप्ति देसाई को धमकी दी है। एमआईएम नेता के मुताबिक हमारे धर्म के खिलाफ जाएंगे तो हम कालिख 100 फीसदी पोतेंगे। तृप्ति देसाई कानून हाथ में ले सकती हैं तो हम क्यों नहीं? इस दौरान टकराव की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई गई है। इसी आशंका के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।