तो इसलिए बीसीसीआई से ‘बाहर’ जाना चाहते हैं शशांक मनोहर!
(India)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के स्वतंत्र अध्यक्ष पद की दौड़ में शशांक की दावेदारी बहुत मजबूत मानी जा रही है। अगर वो यह पद संभालते हैं तो उन्हें बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा। मौजूदा समय में शशांक मनोहर आईसीसी के मनोनीत अध्यक्ष हैं। आईसीसी ने फैसला किया था कि मई में गुप्त मतदान के जरिए अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। चुने गए अध्यक्ष को किसी बोर्ड (राष्ट्रीय या प्रांतीय) पद से जुड़ने की इजाजत नहीं होगी। अगर शशांक मनोहर अपना पद छोड़ते हैं तो शरद पवार को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। एक पूर्व बीसीसीआई सचिव ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया, श्इसे हकीकत में बदलने के लिए अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है। इस बात की क्या गारंटी है कि बीसीसीआई का नया अध्यक्ष शशांक मनोहर को आईसीसी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने के लिए तैयार होगा।श् बीसीसीआई अध्यक्ष के करीबियों का मानना है कि मामले पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।