कप्तान डेविड वार्नर की एक और धमाकेदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने बारिश से प्रभावित आईपीएल नौ में आज यहां आरसीबी बेंगलूर को 15 रन से हराकर शीर्ष चार में जगह बनायी। बारिश और तेज हवाओं के कारण मैच एक घंटा देरी से शुरू हुआ। बाद में उप्पल के स्टेडियम में वार्नर के बल्ले से तूफान और रन वर्षा हुई। वार्नर ने 50 गेंदों पर नौ चैकों और पांच छक्कों की मदद से 92 रन बनाये। उन्होंने इस बीच केन विलियमसन (38) गेंदों पर 50 रन रू के साथ दूसरे विकेट के लिये 124 रन की साक्षेदारी की। डेथ ओवरों में मोएजेस हेनरिक्स ने 14 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की तूफानी पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले सनराइजर्स ने पांच विकेट पर 194 रन का दमदार स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने बड़े लक्ष्य के सामने कप्तान विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन केएल राहुल (28 गेंदों पर 51 रन) ने अर्धशतक जमाया जबकि एबी डिविलियर्स ने 32 गेदों पर 47 रन की पारी खेली। सचिन बेबी (27) और केदार जाधव (नाबाद 25) की पारियां भी हार का अंतर कम ही कर पायी क्योंकि आरसीबी आखिर में छह विकेट पर 179 रन तक ही पहुंच पाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।