केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने हेलीकॉप्टर मामले पर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी की टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार सीबीआई के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं करती है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने सवाल का जवाब दे दिया है। वे संप्रग के दस वर्ष के शासन काल के दौर की सोच के साथ बोल रहे हैं, जब वे लोग सीबीआई को बताते थे कि क्या करना है। मुझे लगता है कि किसी को उन्हें याद दिलाने की जरूरत है। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच में देरी पर सवाल उठाने वाले एंटनी के बयान के संबंध में सवाल करने पर जितेन्द्र ने उपरोक्त बात कही। एंटनी ने कहा था, उन्होंने सभी गवाहों से जिरह किया। किसी स्तर पर कोई नाम बाहर नहीं आया। मेरा सवाल यह है कि सीबीआई वर्तमान सरकार के पास है, ईडी रूमौजूदा सरकार के पास है। साक्ष्य है, तो फिर देर क्यों करना। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा, मोदी सरकार सीबीआई के रोजमर्रा के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करती। हमारी प्राथमिकताएं हैं। हममें सीबीआई की स्वतंत्रता और स्वायत्तता का सम्मान करने का विवेक है और इसलिए हम पूछते भी नहीं हैं कि वह क्या कर रही है और वह किस मामले में कौन से स्तर पर है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।