पाक क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव
(India)
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव की आंधी आने वाली है और इसकी शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित किए गए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट से तीन बड़े नाम गायब हैं। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, अहमद शहजाद और उमर अकमल को इस टीम में हिस्सा नहीं मिला है। पाकिस्तान की नई चयन समिति के अध्यक्ष इंजमाम उल हक की अगुआई वाली नई चयन समिति ने संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, जिसमें शाहिद अफरीदी को जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान को दौरे पर एकमात्र टी-20 मैच खेलना है, इसलिए आफरीदी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इंजमाम ने कहा, श् अहमद शहजाद और उमर अकमल के हाल ही के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों का ना तो अनुशासन अच्छा है और ना ही हालिया प्रदर्शन सही रहा है।श् इंजमाम ने कहा कि इस महीने होने वाले ट्रेनिंग कैंप के लिए सीनियर ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को भी 35 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद हफीज को उनकी फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही शिविर में शामिल करने की घोषणा की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।