विपक्ष ने सम-विषम योजना को विफल करने की कोशिश-केजरीवाल
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हमला बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि विपक्ष ने सम-विषम योजना को विफल करने की कोशिश की क्योंकि इस पहल की दुनियाभर में प्रशंसा हो रही थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष चिंतित था क्योंकि दिल्ली सरकार की योजना की एक जानी मानी अंतरराष्ट्रीय पत्रिका द्वारा प्रशंसा की जा रही थी। केजरीवाल ने मोदी का नाम लिए बिना कहा, उनके मन में डर था। गत सम-विषम के बाद, विश्वभर में इसके बारे में बात हो रही थी। यहां तक कि फॉर्च्यून पत्रिका ने भी इसके बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी विश्वभर का भ्रमण कर रहे हैं लेकिन उनकी तारीफ नहीं हो रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।