अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी में इतनी हिम्मत नहीं कि वह सोनिया गांधी को इस मामले में गिरफ्तार करा सकें। उन्होंने कहा कि मोदी जी सोनिया गांधी से क्यों डरते हैं? सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के सदस्य सोमनाथ भारती का पत्नी के साथ झगड़ा था तो उनको जेल में डलवा दिया। अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड मामले के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने की भी खबर है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारी पीएम के सरकारी आवास 7 रेस कोर्स को भी घेरने की कोशिश करेंगे। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।