सनराइजर्स ने गुजरात लायंस को पांच विकेट से हराया
(India)


मुस्तफिजुर रहमान और भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन की जुझारू पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज यहां गुजरात लायंस को कम स्कोर वाले मैच में पांच विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स ने मुस्तफिजुर (17 रन पर दो विकेट) और भुवनेश्वर (28 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी से लायंस को छह विकेट पर 126 रन के स्कोर पर रोकने के बाद धवन (नाबाद 47) की पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। धवन ने 40 गेंद की अपनी पारी में छह चैके मारे। लायंस की ओर से धवल कुलकर्णी ने 17 रन देकर दो विकेट जबकि डवेन ब्रावो ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन टीम को लगातार तीसरी हार से नहीं बचा पाए। इससे पहले सनराइजर्स की तरफ से आशीष नेहरा (चार ओवर में 23 रन) ने किफायती गेंदबाजी करके लायंस को दबाव में रखा जबकि बरिंदर सरन (21 रन पर एक विकेट) और मोइजेस हेनरिक्स (24 रन पर एक विकेट) ने भी एक एक विकेट चटकाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।