प्रधानमंत्री की डिग्री विवाद को लेकर केजरीवाल दल द्वारा किए गए विवाद ने साबित कर दिया है कि अफवाह फैलाने की कला किस तरह से सच को झूठ की तरह साबित कर देती है। प्रधानमंत्री की डिग्री व दस्तावेज सामने आने के बाद ऐसा ही आप पार्टी ने सिाबत किया है। यह आरोप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस दल ने देश की सभी राजनीतिक मर्यादाओं का पतन कर दिया है। इस मामले में सत्यता साबित होने के बाद केजरीवाल दल को अब शैक्षणिक योग्यताओं के विवाद को समाप्त करना चाहिए या फिर राजनीतिक अपमानों के लिए तैयार रहना चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।