प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित फर्जी डिग्री मामले से जुड़े सभी तथ्यों को जनता के बीच लाने के लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को जहां आप ने भाजपा द्वारा पेश की गई मोदी की डिग्री को फर्जी करार दिया है, वहीं मंगलवार को पार्टी नेता इस मामले में एक बार फिर दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। इतना ही नहीं, आप ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरूण जेटली को भी साथ चलने का न्यौता दिया है। आप नेता सुबह 11 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) कार्यालय में पहुंचेंगे। वे संबंधित अधिकारी के पास मोदी की बीए की डिग्री से जुड़े दस्तावेज जांचेंगे। बता दें कि पिछले सप्ताह भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधि के तौर पर आप नेता आशुतोष, राघव चड्ढा और आशीष खेतान विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के मुख्य सूचना अधिकारी से मुलाकात की थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।