कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तेज बुखार से पीड़ित होने के कारण पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल का मंगलवार को शुरू होने वाला अपना दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है। कांग्रेस के 45 वर्षीय नेता ने ट्विटर पर कल देर रात ट्वीट किया, दुर्भाग्यवश, मुझे रविवार से तेज बुखार है और चिकित्सक ने मुझे अगले दो दिन आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट किया, मैं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 और 11 मई को पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल के लोगों के साथ होने का अवसर गंवाने के लिए उनसे माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा, कार्यक्रम में परिवर्तन के बाद दौरों को लेकर सभी को ताजा जानकारी मुहैया कराऊंगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।