कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बांए हाथ के स्पिनर ब्रैड हॉग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान अनुचित भाषा के उपयोग के कारण मैच रैफरी ने फटकार लगाई है। आईपीएल ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है। बयान में कहा गया है, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्रैड हॉग को अनुचित भाषा, काम और इशारे के इस्तेमाल के कारण मैच रैफरी ने फटकार लगाई है।’ बयान में कहा गया है, ‘हॉग ने आईपीएल के लेवल एक के अनुच्छेद 2.1.7 के उल्लंघन की बात को स्वीकार की है और सजा को भी कबूल किया है।’ आईपीएल के लेवल एक के उल्लंघन में मैच रैफरी का फैसला अंतिम होता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।