ओमन चांडी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
(India)
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ के सत्ता से बेदखल होने के बाद ओमन चांडी ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल पी सदाशिवम को अपना इस्तीफा सौंप दिया। माक्सर्वादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) शुक्रवार को दिग्गज नेताओं वी.एस. अच्युतानंदन एवं पोलित ब्यूरो के सदस्य पिनाराई विजयन के बीच से केरल का 22वां मुख्यमंत्री चुनेगी। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी पार्टी की राज्य समिति की बैठक के लिए पहुंच भी गए हैं और उनके पूर्ववर्ती प्रकाश करात भी अगले मुख्यमंत्री पर फैसला लेने के लिए बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के तौर पर अच्युतानंदन के पहले कार्यकाल (2006-2011) के दौरान दोनों नेताओं के बीच शर्मसार कर देने वाला आमना-सामना देखा गया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।