दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को खेले गए बेहद रोमांचंक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को को छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली की तरफ से करुण नायर (नाबाद 83) रनों की बेशकीमती पारी और आखिरी दो गेंदों पर उनके शानदार चैकों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल नौ के प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 159 रनों का लक्ष्य दिया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. बाकी कोई और बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सका.। दिल्ली के तरफ से नायर ने अकेले अपने दम टीम को जीत दिलाई. दिल्ली की 13 मैचों में यह सातवीं जीत है और उसके 14 अंक हो गए हैं, वह अभी छठे स्थान पर है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।