भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई ने अपना नया अध्यक्ष चुना है। इससे पहले वो बीसीसीआई के सेक्रेटरी थे। रविवार को बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में उन्हें नया अध्यक्ष घोषित किया गया। अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के सबसे कम उम्र में बने अध्यक्ष भी बन गए हैं। 41 वर्षीय अनुराग ठाकुर के सामने अब बहुत सी चुनौतियां होंगी। इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर थे, जिन्हें आईसीसी अध्यक्ष चुना गया और इसके लिए उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं अजय शिकरे को बीसीसीआई का नया सेक्रेटरी चुना गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।