सदाबहार एबी डिविलियर्स ने अपनी दिलकश बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा किया जबकि इकबाल अब्दुल्ला ने सही समय पर अपनी आलराउंड क्षमता दिखायी जिससे शीर्ष क्रम के धुरंधरों की नाकामी से एक समय बैकफुट पर पहुंचे रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने गुजरात लायन्स को चार विकेट से हराकर आईपीएल नौ के फाइनल में प्रवेश किया। आरसीबी ने 159 रन के लक्ष्य के सामने बेहतरीन फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली सहित चोटी के पांच विकेट 29 रन तक गंवा दिए थे लेकिन डिविलियर्स ने 47 गेंदों पर पांच चैकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए। उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी (21) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और अब्दुल्ला (25 गेंदों पर नाबाद 33) के साथ सातवें विकेट के लिए 91 रन की अटूट साझेदारी की जिससे आरसीबी ने 18.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर दिया। इससे पहले लायन्स का शीर्ष क्रम भी बिखर गया था। लायन्स का स्कोर चैथे ओवर में ही तीन विकेट पर नौ रन था लेकिन ड्वेन स्मिथ ने 41 गेंदों पर पांच चैकों और छह छक्कों की मदद से 73 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने दिनेश कार्तिक (30 गेंदों पर 26 रन) के साथ चैथे विकेट के लिए 10.1 ओवर में 85 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। लायन्स ने अंतिम दस ओवरों में 100 रन बनाये और आखिर में उसकी टीम 20 ओवर में 158 रन बनाकर आउट हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।