कांग्रेस ने विधायकों से ली सोनिया और राहुल के प्रति वफादारी की शपथ
(India)
उत्तराखण्ड और अरुणाचल प्रदेश में विधायकों के बागी होने से कांग्रेस डरी हुई है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीतकर आए सभी 44 विधायकों से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति वफादारी की लिखित में कसम ली है। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी ने मंगलवार को सभी विधायकों से 100 रुपए के स्टांप पेपर वाले शपथ पत्र हस्ताक्षर करवाए। शपथ पत्र में विधायकों से वादा लिया गया है कि वे पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। सभी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति निष्ठा रखेंगे। साथ ही पार्टी के खिलाफ एक भी गलत शब्द नहीं बोलेंगे। गलत बोलने से पहले विधायक खुद ही इस्तीफा दे देंगे। शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराने का फैसला सभी विधायकों,जिला अध्यक्षों की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी के साथ हुई बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। अधीर रंजन चैधरी ने कह,यह ऐसा बॉन्ड नहीं है जिसे हमने जबरन भरवाया है,या फिर जिसका पालन नहीं करने पर किसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह एक शपथ है जिस पर सभी ने पार्टी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए स्वयं मर्जी से हस्ताक्षर किए हैं। जहां तक उनकी चिंताओं की बात है,तो उसके बारे में हमेशा पार्टी के भीतर एक पर्याप्त गुंजाइश होगी क्योंकि असहमति किसी की भी हो सकती है। समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दो पन्नों वाले स्टांप पेपर के पहले प्वाइंट में लिखा गया है,मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से संचालित होने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति बिना किसी शर्त के अपनी निष्ठा व्यक्त करता हूं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।