प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राजग के दो साल के कार्यकाल में अब तक 37 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार रुका है। ये सिर्फ दो साल के लिए नहीं है, ये हर साल बचेगा। उन्होंने कहा कि दो साल बाद सरकार में नया विश्वास पैदा हुआ है। पिछली सरकार भ्रष्टाचार से संक्रमित थी, लेकिन हमारे सत्ता में आने के बाद इसको खत्म करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछली और मौजूदा सरकार के काम को परखेंगे तो पता चलेगा कि बदलाव कितना बड़ा हुआ है। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर नई दिल्ली के इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम नई सुबह में उन्होंने कहा कि लोग अब कहते हैं कि इतना काम करने के बाद भी विरोध क्यों होता है। उन्होंने कहा कि जिनकी जेब में 36000 करोड़ जाता था, जो रोक दिया गया वह मोदी को गाली नहीं देगा तो क्या देगा।
उधर, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के दो साल के जश्न में इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर नाच-गाना चल रहा है। राहुल ने कहा कि वह गांधी की सोच से राजनीति करते हैं। वह झूठ का सहारा नहीं ले सकते चाहे भले ही नुकसान हो। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह इंटरनेट, सेल्फी का दौर है। हिन्दुस्तान में मोदी जी और केजरीवाल जी को लगता है कि वे जनता को किसी भी वक्त बेवकूफ बना सकते
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।