कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीए सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह को लेकर सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पानी को लेकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार ‘‘बॉलीवुड सितारों के साथ नाच-गाना’’ करके जश्न मनाने में मशगूल है. दिल्ली में बिजली और पानी की कथित किल्लत के विरोध में कांग्रेस की मशाल जुलूस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा. दिल्ली के सीएम केवल ऑड-इवन और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर बोलते हैं ‘‘लेकिन काम नहीं करते हैं.’’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।