कांग्रेस में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की बात लंबे समय से चली आ रही है लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एक बार फिर खबर आ रही है कि कांग्रेस उपाध्यहक्ष को जल्द ही पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है और इसके पहले पार्टी में कई बड़े फेरबदल होंगे। अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार आने वाले कुछ सप्ताटह में राहुल गांधी की अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हो सकती है साथ ही कई अन्य युवा चेहरों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा आने वाले दिनों में पार्टी कांग्रेस शासित किसी राज्यक में चिंतन शिविर का अयोजन कर सकती है जिसमें हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के अलावा आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।