मेघालय में कांग्रेस में बगावत
(India)
एक और राज्य में कांग्रेस मुश्किल में फंस सकती है। मेघालय में पार्टी के कुछ बड़े नेता बागी हो सकते हैं। रूलिंग पार्टी के कुछ लीडर्स ने सोनिया गांधी को इस बाबत तीन पेज का एक इंटरनल नोट भेजा है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस चीफ डीडी लपान्ग समेत कई पार्टी लीडर्स ने बीजेपी लीडर राम माधव और हेमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। लेटर में बीजेपी पर उत्तराखंड की तरह यहां भी कांग्रेस में असंतोष भड़काने का आरोप लगाया गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।