श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया लेकिन वह सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलते रहेंगे। 33 वर्षीय कुलशेखरा ने दो साल से टेस्ट नहीं खेला है। श्रीलंका बोर्ड को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह तुरंत प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने कहा, श्उम्मीद है कि इससे मुझे वनडे और टी-20 क्रिकेट की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी। मैं प्रदर्शन अच्छा रहने और चयन होने तक श्रीलंका के लिए खेलना चाहता हूं।श् न्यूजीलैंड के खिलाफ 2005 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कुलशेखरा ने 21 टेस्ट खेलकर 48 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ रहा जब उन्होंने 58 रन देकर आठ विकेट लिए थे। वह अब तक 173 वनडे खेल चुके हैं और मार्च 2009 में आईसीसी गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।