भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने स्माइल फाउंडेशन के साथ मिलकर गाला डिनर और नीलामी के जरिए गरीब बच्चों के लिए भारी राशि एकत्रित की। इस फंक्शन में महेंद्रसिंह धौनी समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी शामिल हुए। हयात रिजेंसी होटल में हुए इस समारोह में क्रिकेटर्स की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। महेंद्रसिंह धौनी के अलावा युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार क्रिकेटर्स यहां मौजूद थे। जब इनसे डांस की फरमाइश की गई तो धौनी ने इससे इंकार करते हुए अपने पसंदीदा गाने की दो लाइनें सुना दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।