मशहूर मुक्केबाज मोहम्मद अली निधन
(India)
अपने मुक्कों से दुनिया के दिग्गज बॉक्सरों को चित करने वाले मशहूर मुक्केबाज मोहम्मद अली का शुक्रवार को यहां हॉस्पिटल में निधन हो गया। गुरुवार को उनको सांस की तकलीफ के कारण फिनिक्स क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मोहम्मद अली की उम्र 74 वर्ष थी। पिछली बार जब वह अस्पताल गए थे तब की तुलना में इस बार उनकी समस्या अधिक गंभीर थी। मोहम्मद अली सांस लेने में तकलीफ की समस्या से जूझ रहे थे जो पर्किन्सन की उनकी बीमारी के कारण अधिक जटिल हो गई थी। 1980 के दशक में उनकी इस बीमारी का पता चला

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।