‘शिवपाल से तुरंत इस्तीफा लें सीएम’
(India)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ-कानपुर दौरे के दौरान मथुरा कांड के मुद्दे पर सीएम अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पर जमकर हमला बोला। शाह ने तल्ख लहजे में कहा कि अखिलेश सरकार ने यूपी का मजाक बना दिया है। क्या आपने कभी सुना है कि गुंडे एसपी की हत्या कर दें और सचिवालय में बैठा मंत्री उनका समर्थन करे। शिवपाल यादव को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवपाल से तुरंत इस्तीफा लें और अगर ऐसा नहीं कर सकते तो सार्वजनिक मंच से चाचा-भतीजे का रिश्ता खत्म करें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे खराब कानून-व्यवस्था वाली सरकार है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।