मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को दिल्ली में सीबीआई के समक्ष पेश होंगे। रावत सोमवार को कैबिनेट के बाद रुड़की गए और वहां से दिल्ली चले गए। सीबीआई मुख्यमंत्री से स्टिंग मामले में एक बार पहले भी पूछताछ कर चुकी है। स्टिंग में विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर मुख्यमंत्री को बात करते दिखाया गया है। इस मामले में सीबीआई अभी तक स्टिंग बनाने वाले पत्रकार उमेश जे कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सीएम रावत ने इस बार सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके सीबीआई के समक्ष पेशी के दौरान दिल्ली न आने की भी गुजारिश की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।