रवि शास्त्री ने हेड कोच के लिए आवेदन किया
(India)
टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री जल्द ही हेड कोच के तौर पर दिखाई दे सकते हैं। सोमवार को शास्त्री ने इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच के लिए अप्लाई कर दिया। बता दें कि पिछले दिनों बीसीसीआई ने एडवर्टाइजमेंट जारी कर हेड कोच के लिए एप्लिकेशन मांगे थे। उसमें हिंदी आने की भी शर्त रखी गई थी। इसके चलते कयास लगाए गए थे कि बोर्ड ने विदेशी कोच को दूर रखने के लिए ऐसी शर्त जोड़ी है। एप्लिकेशन की डेडलाइन 10 जून तक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।