भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को दरकिनार करते हुए कहा कि इस मामले में फैसला बीसीसीआई को करना है। जिम्बाब्वे में 11 जून से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम की रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में धोनी ने हा, फैसला मुझे नहीं करना धोनी टीम इंडिया के पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री की हाल में की गई उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने टेस्ट कप्तान विराट कोहली को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाने का समर्थन किया था। भारतीय टीम 11 से 22 जून तक जिंबाब्वे के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।