(India)
आईपीएल के बाद एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी नीली जर्सी में मैदान पर नज़र आएंगे, टीम इंडिया का अगला मिशन ज़िम्बाब्वे है जहां भारत को 3 वनडे और 3 टी-20 मुक़ाबले खेलने हैं। जिसके लिए टीम इंडिया आज रवाना हो गई है। भारत को ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ 11 जून को हरारे में पहला वनडे खेलना, 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के बाद टीम इंडिया मेज़बान के साथ 3 टी-20 मुक़ाबले भी खेलेगी। ज़िम्बाब्वे दौरे पर धोनी की अगुवाई वाली इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौक़ा दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।