दिल्ली विधानसभा में हंगामा
(India)
दिल्ली विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाषण दे रहे थे तभी भाजपा विधायक नाराज होकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं बेंच पर खड़े होकर उन्होंने नारेबाजी भी की। भाजपा विधायक विजेन्द्र गुप्ता की इस हरकत को देखते हुए केजरीवाल भी आपा खो बैठे। इस दौरान दोनों नेताओं में भ्रष्टाचार को लेकर जमकर बहस भी हुई। केजरीवाल का कहना था कि जिस भ्रष्टाचार की बात की जा रही है वह भाजपा और कांग्रेस के राज में हुआ है जबनकि भाजपा विधायक केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे। इससे पहले भी विधायक विजेन्द्र गुप्ता विधानसभा में हंगामा कर चुके हैं। उन्हें मार्शल की मदद से विधानसभा से बाहर किया जा चुका है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।