शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है...भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती ने गुरुवार को कहा कि दलितों के प्रति भाजपा का प्रेम महज दिखावा है....उन्होंने कहा कि दलित परिवारों के साथ नेताओं का भोजन करना विशुद्ध रुप से राजनैतिक कृत्य है....शंकराचार्य ने कहा कि...‘‘बिना पूर्व सूचना के वो क्यों नहीं उनके साथ भोजन करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनैतिक फायदे के लिए दलितों के साथ उज्जैन में क्षिप्रा नदी में स्नान करने की एक नयी परंपरा स्थापित की गई. नदियों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाति, धर्म या वर्ण के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।