शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में चर्चा के दौरान केजरीवाल से बहस के बाद विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता टैंकर घोटाले को लेकर अपनी बात कहने के लिए बेंच पर खड़े हो गए। दिल्ली विधानसभा में स्पेशल सेशन के दौरान टैंकर घोटाले को लेकर चर्चा हो रही थी। स्पीकर रामनिवास गोयल ने बोलने का मौका नहीं दिया तो विजेन्द्र गुप्ता बेंच पर चढ़ गए। दरअसल बीजेपी ने दिल्ली सरकार से कांग्रेस के कार्यकाल में हुए टैंकर घोटाले की रिपोर्ट मांगी थी। केजरीवाल ने कहा कि शीला दीक्षित के समय में टैंकर घोटाला हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं आपको टैंकर घोटाले से जुड़ी जानकारी दे दूंगा आप मुझे अपनी पत्नी से जुड़े घोटालों की जानकारी दे दें। यही नहीं केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर एसीबी को मेरे हवाले कर दो तो एक महीने में विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी को जेल भिजवा दूंगा। आपको बात दें कि बीजेपी नेता विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी पर घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।