रियो ओलम्पिक में भारत के ध्वाजावाहक होंगे अभिनव बिंद्रा
(India)
भारत को ओलम्पिक में एकल स्पर्धा में एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में देश का झंडा लेकर सबसे आगे चलेंगे। बिंद्रा ने कहा है कि वह ओलम्पिक के बाद संन्यास ले लेंगे। 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में बिंद्रा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। पांच अगस्त को होने वाले रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में वह भारत के ध्वाजावाहक होंगे। इस बात की घोषणा शुक्रवार को की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।