विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब राज्य परिवहन विभाग ने 2007-15 के अवधि के दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पूरे कैबिनट के सरकारी वाहनों पर 97 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की। कांग्रेस के नेता ने बताया कि बादल (पिता-पुत्र) को आर्थिक संकटों और पिछले दस सालों में राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक खुली बहस करने के लिए एक सार्वजनिक मंच पर सामने आना चाहिए। सूचना के एक अधिकार (आरटीआई) जवाब के हवाले से उन्होंने कहा, बादल (पिता-पुत्र) और अन्य मंत्रियों के वाहनों पर 97 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गयी, जिससे राज्य के प्रति इन नेताओं की असंवदेनशीलता का पता चलता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।