उत्तर प्रदेश की संगमनगरी इलाहाबाद में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। बैठक का उद्घाटन अध्यक्ष अमित शाह और समापन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इलाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र यादव ने बताया कि कार्यकारिणी के पहले दिन पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें सभी प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल होंगे। भूपेंद्र यादव ने कहा कि दूसरे दिन कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न होगी जिसमें सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यसमिति का समापन करेंगे और सोमवार को ही परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की तरफ से 23 जून से 6 जुलाई तक पूरे देश में एक अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यों से जनता को अवगत कराएंगे। यादव ने बताया कि अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक कर पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक का एजेंडा तय कर लिया जाएगा। भूपेंद्र यादव ने बताया कि अगले वर्ष गोवा, मणिुपर, पंजाब व उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा उन राज्यों पर भी कार्यसमिति में चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति में सभी प्रदेशों के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।