हार के बावजूद क्वार्टर-फाइनल में पहुँची कोलम्बिया
(India) फ्रांस में चल रहे कोपा अमेरिका के ग्रुप ए के मुकाबले में कोस्टा रिका ने सबको चौंका दिया। कोलम्बिया को फेवरेट मान रहे सारे लोगों को दूसरे ही मिनट में जोहान वेनेगास ने धरती पर ला पटका। दाहिने कोने पर गोल मार उन्होने कोस्टा रिका को बढत दिला दी। हालाँकि 7वें मिनट में कोलम्बिया के फ्रैंक फैबरा ने गोल कर टीम को बराबरी पर जरुर ला दिया लेकिन 34वें मिनट में उन्होने अपने ही गोल में गेंद डालकर टीम को पछाङ दिया। 58वें मिनट में सेलसो बोर्जेस ने स्कोर को 3-1 से कोस्टा रिका के पक्ष में कर दिया। मार्लोस मोरेनो ने 73वें मिनट में गोल कर कोल्मबिया के लिए एक आस जरुर जगाइ पर आगे कुछ ना कर सके। हार के बावजूद कोलम्बिया ने क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली और कोस्टा रिका जीतने के बाद भी बाहर हो गइ।
वहीं ग्रुप ए के आखिरी मैच में अमेरिका ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मैच के 27वें मिनट में क्लिंट डेम्पसे ने गोल दाग कर टीम को बढत दिलाइ। लेकिन इस मैच में यूएस काफी भाग्यसाली रहे जो उन्हे जीत नसीब हुइ। 48वें मिनट में डिएंड्रे येडलिन को रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया जिसके चलते अमेरिका को पुरा दूसरा हाफ 10 खिलाङीयों से खेलना पङा। पोसेशन और शॉट्स भी पैराग्वे का ही ज्यादा था। अमेरिका भी इस जीत के साथ अगले राउंड में पहुँच गइ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।