शीर्ष स्थान के लिए खेला जा रहा मेक्सिको और वेनेजुएला के बीच ग्रुप सी का अन्य मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। वेनेजुएला की तरफ से जोस मैनुएल वेलाक्वेज ने 10 वें ही मिनट में गोल दागकर टीम को बढत दिला दी। लेकिन मेक्सिको की तरफ से जेसस कोरोना ने 80वें मिनट में गोल दाग वेनेजुएला के मैच जीतने के सपने को तोङ दिया। बेहतर गोल डिफ्रेंस के चलते मेक्सिको को टेबल में पहला स्थान प्राप्त हुआ। ये दोनो ही टीमें अब क्वार्टर-फाइनल में अपना अगला मैच खेलेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।