माया-मुलायम की लूट की जुगलबंदी खत्म किए बिना विकास संभव नहीं : मोदी
(Allahabad, Allahabad) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगमनगरी से यूपी में होने वाले चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। यहां रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडागर्दी चरम पर है। यहां संप्रदायवाद और जातिवाद है। इससे निजात पाने के लिए लोगों को विकास का यज्ञ करना होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती और मुलायम सिंह में सत्ता की मिलीभगत है। यूपी में 5-5 साल की लूट की ठेकेदारी चल रही है। मोदी ने कहा कि अगर हमने अपने निजी फायदे के लिए जरा भी आपका अहित किया तो हमें सत्ता से लात मारकर बाहर कर देना।
मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन मिला। मुसीबत के वक्त यूपी ही देश को बचाने आया। केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश में दबदबा है। उन्होंने कहा कि आज ये मंच देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी केंद्र सरकार के लिए कितना अहम है।
मोदी ने विकास पर जोर देते हुए कहा कि हर मुसीबत का यही उपाय है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी से सपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भी यूपी का दबदबा है। यहां से ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री हैं।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।