24 जून को मिल सकता है भारतीय क्रिकेट टीम को नया कोच
(Mumbai, Mumbai) क्रिकेट बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक 24 जून को धर्मशाला में होगी जिसमें भारतीय टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति समेत कई मसलों पर बात होगी। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि बैठक का आम एजेंडा है’ लेकिन यह तय है कि बोर्ड की पेनल वेस्टइंडीज दौरे से एक पखवाड़े पहले नये कोच का चयन करेगी। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन मंगवाये थे और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले, पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री और चयन समिति के प्रमुख संदीप पाटिल समेत 57 लोग आवेदन कर चुके हैं।
आवेदनों में से छंटनी की जायेगी और इसके बाद मुख्य कोच का चयन होगा। पिछले साल विश्व कप में भारत के बाहर होने पर जिम्बाब्वे के डंकन फ्लेचर के जाने के बाद से यह पद रिक्त पड़ा है। कार्यसमिति बोर्ड की तकनीकी समिति के फैसलों पर भी मुहर लगायेगी जिसमें रणजी ट्राफी मैच तटस्थ स्थान पर कराना शामिल है। बोर्ड में सुधार की जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले यह कार्यसमिति की आखिरी बैठक होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।