ताज की खूबसूरती पर फिदा हुए जिदान
(DELHI, India) फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड क्लब के कोच और फुटबॉलर जिन्दिन जिदान आगआए। यरा हां पर अपनी पत्नी के साथ आए जिन्दिन जिदान ने ताज के दीदार किए तो साथ ही ताज की खूबसूरती की तारीफ भी की। इस दौरान ताज के साथ फोटो खिंचाने का फुटबॉलर ने अपना शौक भी पूरा किया। साथ ही इस पूर्व फुटबॉलर ने ताज की खूबसूरती के कसीदे गढ़ने में भी कोई कंजूसी नहीं की। उन्होंने ताज को दुनिया की सबसे खूबसूरत ईमारत बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ताज की यही खूबसूरती सभी को अपने पास खींच लाती है। पूर्व में फ्रांस की रियल मेड्रिड क्लब से खेलने वाले फुटबॉलर जिन्दिन जिदान अब इसी क्लब के कोच हैं। क्लब ने हाल में उनके साथ यूएफा चैंम्पियंशप जीती है। जिदान अपने जमाने के वर्ल्ड के चर्चित प्लेयर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।