टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया
(India)
टीम इंडिया ने तीसरे और अंतिम वनडे में भी एकतरफा अंदाज में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में भी जिम्बाब्वे का कमजोर प्रदर्शन जारी रहा और पूरी टीम 42.2 ओवर में महज 123 रन बनाकर आउट हो गई। 124 रन के आसान से लक्ष्य का भारतीय टीम ने 21.5 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।पहले वनडे में शतक बनाने वाले लोकेश राहुल ने इस मैच में भी नाबाद 63 रन की पारी खेली, दूसरे ओपनर फैज फजल 55 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने 70 गेंदों की अपनी पारी में चार चैके और दो छक्के लगाए जबकि फजल ने 61 गेंदों की पारी में सात चैके व एक छक्का जमाया। चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे जबकि लोकेश राहुल को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।





Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।