जिम्बाब्वे दौरे पर गए बीसीसीआई टीम के एक सदस्य पर रेप का आरोप
(India)
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गए बीसीसीआई टीम के एक सदस्य पर स्थानीय महिला से बलात्कार का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि अभी तक गिरफ्तार किये गए शख्स का नाम सामने नहीं लाया जा रहा है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खबर की पुष्टि बीसीसीआई और स्थानीय मीडिया ूूू.दमू्रपउइंइूम.बवउ ने की है।स्थानीय मीडिया के अनुसार हरारे के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर चैरिटी चरांबा ने इसकी पुष्टि की है कि इस घटना में भारतीय दल में शामिल एक शख्स का हाथ है। उन्होंने यह भी बताया कि देश का स्टेट बोर्ड इस मामले को सुलझाने में लगा है। सेंट्रल हरारे के मीकल्स होटल यह घटना हुई। इसी होटल में टीम इंडिया टी-20 सीरीज तक रुकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला होटल लॉबी में टहल रही थी कि तभी उसे होटल रूम में खींच लिया गया। चैरिटी ने बताया, श्पीड़िता ने एक भारतीय पर इल्जाम लगाया है। वो शख्स पिछले सप्ताह टीम इंडिया के दल में आया है। अभी मैं इसका खुलासा नहीं कर सकता कि वो पदाधिकारी है या खिलाड़ी। लेकिन मैं इतना बता सकता हूं कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।