टीम इंडिया के कोच पद के लिए इंटरव्यू आज
(India)

टीम इंडिया का कोच कौन बनेगा इस सस्पेंस से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। मंगलवार को टीम इंडिया के कोच पद के लिए अनिल कुंबले, रवि शास्त्री समेत बाकी आवेदकों का इंटरव्यू कोलकाता के एक होटल में होना है। लेकिन इस बीच चैंकाने वाली खबर आ रही है कि मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की इंटरव्यू से पहले ही छुट्टी हो गई है। अंग्रेजी अखबार मिड डे में छपी खबर की माने तो संदीप पाटिल ने खुद बताया है कि उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आया। उन्होंने कहा, श्मेरे पास इंटरव्यू के लिए कोई फोन नहीं आया। मुझे लगता है कि मैं इस पद के योग्य था और इसलिए मैंने इसके लिए आवेदन भरा था। लेकिन मुझे इसका कोई दुख नहीं है और नाखुश नहीं हूं। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर चुने हुए 21 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगे । तेंदुलकर लंदन से वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ के एक आला अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, श्दो तीन दिग्गज नाम भी इसमें होंगे। बैठक 1रू30 बजे शुरू होगी जिसका आयोजन संजय जगदाले करेंगे।श् शास्त्री, कुंबले के अलावा विक्रम राठौर, प्रवीण आम्रे, बलविंदर संधू और वेंकटेश प्रसाद भी दौड़ में हैं। विदेशी कोचों की बात करें तो टॉम मूडी भी इस दौड़ का हिस्सा होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।